गदरपुर में छठ की झालर बनी काल, करंट लगने से 14 साल के छात्र की मौत

धर्म/समाज

गदरपुर। छठ पूजा की तैयारी के बीच गदरपुर में बड़ा हादसा हो गया। छठ घाट पर सजावट के लिए लगाई गई झालर में उतरे करंट की चपेट में आने से 14 साल के छात्र की मौत हो गई।

मृतक की पहचान नंदपुर गांव निवासी दिलीप कुमार के बेटे नितिक (14) के रूप में हुई है। नितिक कक्षा 8 में पढ़ता था और चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। पिता मजदूरी कर परिवार चलाते हैं।

रविवार सुबह नितिक घर से कुछ दूरी पर बने छठ घाट पर गया था। वहां लगी झालर में करंट आ रहा था। उसकी चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

परिजन उसे आनन-फानन में रुद्रपुर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *