हादसे में पैर का पंजा हुआ अलग, हल्द्वानी में हुए एक्सीडेंट में युवक की मौत

कोर्ट/अपराध

हल्द्वानी : गौला बाईपास पर हादसे थम नहीं रहे हैं। एक दिन पहले गौला पार्किंग के सामने कार-ई-रिक्शा की भिड़ंत में दो बच्चों समेत चार लोग घायल हुए थे, और सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे फिर तेज रफ्तार स्कार्पियो ने एक युवक की जान ले ली। इंदिरा नगर रेलवे फाटक के सामने हुए इस हादसे ने बाईपास की यातायात व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सोमवार को बाइक संख्या यूके 06 बीके 0927 का चालक गौला बाईपास से शनि बाजार रोड की ओर मुड़ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही स्कार्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा और उसके पैर का पंजा शरीर से अलग हो गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।सूचना पर बनभूलपुरा पुलिस पहुंची। मृतक की पहचान प्रदीप हलदार पुत्र अनंत हलदार, निवासी गोविंदनगर शक्तिफार्म, जनपद ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई।

पुलिस ने शव को एंबुलेंस से भिजवाकर कार्रवाई शुरू कर दी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि फाटक के पास मोड़ और तेज रफ्तार वाहनों के कारण यह हिस्सा सबसे खतरनाक हो गया है। यहां न गति पर नियंत्रण है, न यातायात व्यवस्था। लोगों ने मांग की है कि बाईपास पर स्पीड ब्रेकर, साइन बोर्ड और पुलिस की नियमित चेकिंग हो, नहीं तो हादसे यूं ही होते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *